Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा शहर में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना छायंसा की पुलिस ने 2021 से जमानत उपरांत फरार चल रहे आरोपी एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 जुलाई 2021 को फरीदाबाद जवां निवासी रामबीर ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे अमित ने उस पर हमला कर दिया और गला दबाने की कोशिश करने लगा, जब वह छुडवाकर भागा तो अमित ने फावड़ा से उसके ऊपर हमला कर दिया।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी जमानत उपरांत फरार चल रहा था, जिसको पुलिस ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।

