March 10, 2026

एक शातिर चोर काबू, आरोपी के कब्जे से चोरी की पिकअप और मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने आरोपी चोर को देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गिर्राज है जो मध्य प्रदेश की भिंड जिले का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक पिकअप तथा दो मोटरसाइकिल बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने फरीदाबाद से एक पिकअप गाड़ी तथा 2 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। चोरी की गई गाड़ी का मुकदमा आदर्श नगर तथा मोटरसाइकिल चोरी के दो मुकदमे मुजेसर तथा सूरजकुंड में दर्ज हैं।

आरोपी ने बताया कि पिकअप गाड़ी चोरी करके वह एमपी लेकर जा रहा था कि रास्ते में सीएनजी खत्म होने की वजह से उसने उत्तर प्रदेश के छाता क्षेत्र एक बंद पड़ी शुगर मिल में गाड़ी को खड़ा कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर छाता से चोरी की पिकअप गाड़ी तथा बल्लभगढ़ से दो मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।