April 30, 2024

24 घंटे की राहत के बाद जिले फिर बढ़े कोरोना के मामले, आज 72 मरीज मिले

Faridabad/Alive News: जिले में आज कोरोना वायरस के 72 मामले पॉजिटिव आए हैं। इस दौरान 26 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है। वहीं जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.11 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव के 10 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 390 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 400 है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 425 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1572322 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 127619 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1443461 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में 1242 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.12 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.11 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.31 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।