Faridabad/Alive News: नगर निगम क्षेत्र में पानी एवं सीवर कनेक्शनों को वैध कराने के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों पर तथा अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में आज नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में टैक्स विभाग एवं वॉटर विभाग में कार्यरत सभी इंस्पेक्टरों को वॉटर रेट इंस्पेक्टर के कार्यों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निगम क्षेत्र में अधिक से अधिक कैंप आयोजित कर पानी और सीवर कनेक्शनों को वैध कराने की प्रक्रिया को सरल व तेज करना है, ताकि शहर के सभी नागरिकों के पास वैध पानी एवं सीवर कनेक्शन सुनिश्चित किए जा सकें।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान फरीदाबाद नगर निगम के एडवाइजर अनिल मेहता (सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता) ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वॉटर रेट इंस्पेक्टर से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं तथा नवीन दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी विकास कन्हैया, क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी दिनेश कुमार सहित नगर निगम कार्यालय के विभिन्न इंस्पेक्टर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के अंत में सभी इंस्पेक्टरों को आगामी कैंपों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक कनेक्शनों को वैध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पानी और सीवर कनेक्शन को वैध कराने के कार्य में तेजी लाने के लिए आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

