March 7, 2026

पल्ला चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Faridabad/Alive News: पल्ला चौक के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 9:15 बजे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार रॉन्ग साइड से आ रही थी और उसने सामने से साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और वह गलत दिशा से आ रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवारों में से एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि अन्य के बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।