March 10, 2026

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से शिक्षिका की मौत

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में आईएमटी क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेक्टर-11 स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापक के तौर पर कार्यरत 50 वर्षीय मंजू देवी शर्मा की कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल छुट्टी होने के बाद मंजू देवी रैपिडो बाइक से अपने घर आगमन सोसाइटी, आईएमटी लौट रही थीं। जैसे ही बाइक आईएमटी चौक के पास पहुंची, सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मंजू देवी सड़क पर गिर गईं और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

रैपिडो चालक अमित को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया गया है।