March 7, 2026

घर में चोरी के मामले में एक चोर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने घर में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी को अदालत में पेश कर चोरी के सामान की बरामदगी के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी टाउन नंबर-3, फरीदाबाद में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 17 दिसंबर को वह घर पर मौजूद नहीं थी, उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

शिकायत के आधार पर थाना एसजीएम नगर में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजेश उर्फ लूपी, निवासी रामनगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने घर को बंद देखकर ताला तोड़ा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।