March 7, 2026

पिता से रूठ कर भागी सिरसा की छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

Sirsa/Alive News: हरियाणा के सिरसा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, लड़की अपने पिता से नाराज होकर घर से निकल गई थी और सिरसा रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां वह एक ट्रेन में सवार हो गई और रोने लगी। इसी दौरान रोहतक के रिठल फोगाट गांव का युवक अमन उसे मिला, जिसने पहले उसे पानी पिलाकर चुप कराया और फिर बातचीत में फंसाकर गुरुग्राम ले गया। 

वहां उसने अपने फाइनेंसर रिश्तेदार अमित के फ्लैट में लड़की को तीन दिन तक रखा और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है और दोनों आरोपी अमन और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।