March 8, 2026

जेसी बोस यूनिवर्सिटी के होस्टल में मिली छात्रा लाश

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद की जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक मैकेनिकल की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में होस्टल के कमरे में मिला है। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बी.के अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस ने मृतक छात्रा के परिजनों को मौके पर बुला लिया गया था। परिवार ने कॉलेज प्रशासन पर अपनी बेटी को लेकर गंभीर आरोप लगाये हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी निवासी वशिंका (उम्र 22) फरीदाबाद की जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक की छात्रा थी। वह रोजाना की तरह बीते शनिवार को भी अपने हॉस्टल में ही थी। जब वह अपने हॉस्टल में नजर नहीं आई तो लोगों को यह पता चला कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमोर्टम के लिए बीके की मोर्चरी में भेज दिया है साथ ही परिजनों को भी सुचित कर दिया है।

छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी तीन साल से वाईएमसीए कॉलेज में पड़ रही थी। पता नहीं उसके साथ कॉलेज वालों ने क्या किया और क्यों उसे मार दिया या लटकाया। अभी जब वह कॉलेज गये ताे काॅलेज वालो ने उनके साथ बदतमीजी करके उन्हे कालेज से निकाल दिया।

कल शनिवार को दोपहर में उनकी वशिंका से बात हुई तो उसने कहा कि पापा जी खाना खा रही हुं काेई दिकत नहीं है। पिता की आरोप है कि शेफ अली मेडम उनकी बेटी को टॉर्चर करती थी और उसके रूम  में रहने के लिए पैसे तो ले लिए पर उसे तुम नहीं दिया। उसके बैग में 50 हजार रुपये और एक लाख  का लैपटॉप था। जिसका अब कुछ अता पता भी नहीं है। कल शाम करीब  4 बजे  पुलिस ने उन्हे सुचित किया था।

गल्स होस्टल में एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में वाईएमसीए  यूनिवर्सिटी के पीआरओ ने एक मैल मीडिया को जारी कर लिखा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है उन्होंने इसकी जानकारी घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को दी छात्रा की और उसके परिवार की गोपनीयता रखने के लिए अनुरोध किया गया है।

उन्होने मैल मे यह भी लिखा है कि पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और इस मामले को संवेदनशील समझकर लोगों की गोपनीयता का सम्मान करे और सही समय आने पर सूचना देने की बात कही है।