March 8, 2026

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के सौ दिन पूर्ण पर जिले में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: बाल विवाह मुक्त भारत कैंपेन के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आज जिला स्तर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऋतू यादव रहीं, जिन्होंने बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकथाम के लिए सामुदायिक जागरूकता, विद्यालयों में नियमित संवाद, जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान, परामर्श और समय पर हस्तक्षेप बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाकर बाल अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य का समर्थन किया गया। बताया गया कि यह कैंपेन 27 नवंबर 2024 को शुरू किया गया था और अब इसे एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

बाल भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, अधिकारिता शाखा, AHTU, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न सहयोगी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे साथ ही मुख्य जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, बाल विवाह निषेध अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह उन्मूलन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा जागरूकता बढ़ाने के लिए आगे की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई।