October 29, 2026

एक नौकर ने मालिक का लैपटॉप और पैसे उड़ाए, पुलिस ने धरा

Faridabad/Alive News : नशे की लत को पूरी करने के लिए अपने ही मालिक के लैपटॉप और पैसे की चोरी करने के आरोप में पुलिस ने घर के नौकर राजू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मालिक ने पुलिस थाने में अपने लैपटॉप और पैसे चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच- 56 हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चोरी करने के आरोप में राजू को गिरफ्तार किया है और आरोपी राजू से पुलिस ने चोरी की गई लैपटॉप और 15 हजार रूपये बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी राजू ने बताया कि लॉकडाउन में कम्पनी का काम बंद हो गया था। बेरोजगारी में जमा-पूंजी को खर्च करने के कारण वह आर्थिक तंगी में था। परंतु नशे की आदत और पैसों के लालच में आकर राजू ने अपनी ही कंपनी के मालिक का लैपटॉप और पैसा चुरा लिया। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।