March 7, 2026

7 माह से फरार उद्घोषित अपराधी दबोचा

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना छायंसा पुलिस टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना छायंसा पुलिस ने अजय (19), निवासी गांव गरखेड़ा, थाना छायंसा, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को करीब 7 महीने पहले पुलिस द्वारा पीओ (उद्घोषित अपराधी) घोषित किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी अजय के खिलाफ पहले से हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे अप्रैल माह में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी थी।