March 7, 2026

मेवात की नाबालिग लड़की ने बिट्टू बजरंगी से मांगी मदद, लगाया दुष्कर्म का आरोप

एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। मेवात की रहने वाली एक नाबालिग मुस्लिम लड़की अपने परिवार के साथ सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू बजरंगी के पास पहुंची है। लड़की का कहना है कि उसके साथ गलत काम हुआ है और अब वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

लड़की का आरोप है कि साल 2023 में, जब वह सिर्फ 14 साल की थी, तब उसके एक रिश्तेदार (खालिद) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की वजह से वह गर्भवती भी हो गई थी।
परिवार का आरोप है कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि रसूखदार लोगों के दबाव में आकर जांच को भटकाया गया और सच को छिपाया गया। पीड़िता और उसके माता-पिता का कहना है कि मेडिकल जांच और पुलिस में बयान दर्ज कराने के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया। उनका आरोप है कि प्रभावशाली लोगों की वजह से उन्हें अब तक इंसाफ नहीं मिला है।

पीड़िता अब सरकार और प्रशासन से गुहार लगा रही है कि इस मामले की दोबारा और निष्पक्ष जांच की जाए ताकि उसे न्याय मिल सके।