Noida/Alive News: नोएडा में सेक्टर-24 के ईएसआईसी अस्पताल में पूर्व रजिस्ट्रार से बिना ओटीपी पूछे और उनके डिजिटल हस्ताक्षर का प्रयोग कर नवजात का जन्म प्रमाण पत्र बनाने में आरोपितों की विभागीय जांच होगी।
जानकारी के अनुसार, तत्कालीन रजिस्ट्रार ने मेडिकल कॉलेज की डीन और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर समिति से जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार तक जांच समिति गठित करने का आश्वासन दिया गया है।
लिखित शिकायत दी
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ब्रह्मनीश सितारा ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस को लिखित शिकायत देने से पहले चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तनवीर करीम और डीन डॉ. हरनाम कौर को शिकयत दी है, जिसमें मांग की है कि उनके डिजिटल हस्ताक्षर का फर्जी तरीके से प्रयोग कर जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने के प्रकरण में विभागीय स्तर पर जांच कराई जाए।
पुलिस को भी देंगे लिखित शिकायत
वहीं, समिति की जांच में आरोप साबित होने पर आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि सोमवार को यदि जांच समिति गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार नहीं करेंगे तो वह कानूनी कार्रवाई के लिए साइबर क्राइम थाना पुलिस को लिखित शिकायत देंगे।

