March 8, 2026

फरीदाबाद में दिखा विशाल अजगर, मचा हड़कंप

Faridabad/Alive News: आइएमटी की तरफ जाने वाली नहर पर बने पुल पर देर शाम को अजगर दिखाई देने से लोगों को बीच डर का माहौल बन गया। लोगों ने वन विभाग को संपंर्क किया, लेकिन सहायता नहीं मिल सकी। जिसके बाद लोगों ने ही अजगर को नहर की ओर गिरा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब छह फुट का अजगर पुल की सेफ्टी वाल की रेलिंग से सड़क की ओर बढ़ रहा था। अजगर देखकर पुल पर वाहन चालक रुकने लगे और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ लोगों अपने फोन में वीडियो रिकार्ड कर ली। भीड़ के बीच से एक व्यक्ति निकलकर आया और साहस दिखाते हुए अजगर को नीचे नहर में ओर धकेल दिया। जिससे खतरा टल गया, अजगर सड़क पर आ जाता तो किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था।

लोगों ने बताया कि बीते दिनों पुल के नजदीक बने पुलिस बूथ के अंदर लगभग 6 फुट का अजगर घुस गया था। जिसे रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित पकड़ लिया था और बाद में जंगल में छोड़ दिया गया था। इससे पहले भी कई बार अजगर मिलने और जहरीले सांप मिलने के मामले सामने आ चुके हैं।