March 7, 2026

श्री बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को कान्हा की छठी का भव्य आयोजन

Faridabad/Alive News: भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी महोत्सव के छह दिन बाद छठी तिथि का विशेष महत्व  होता है। फरीदाबाद एनआईटी रेलवे रोड़ स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर को श्री कृष्ण के छठी महोत्सव के पावन अवसर के लिए बडी श्रद्धा भाव के साथ सजाया गया जा रहा है।

विनोद शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शुक्रवार को श्री बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी को बड़े ही धुमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर श्री कृष्ण का झुला खिलौनों से सजाया जाएगा । छप्पन तरह के पकवानो का उनको भोग लगाया जाएगा । मंदिर में शाम चार बजे से महिला मंडल द्वारा भजन, कीर्तन व नृत्य का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर श्री कृष्ण को कढ़ी चावल का भोग लगाकर उसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।

 यह सारा कार्यक्रम मंदिर प्रधान ललित गोस्वामी और पूर्व पार्षद नरेश गोसाई की देखरेख में आयोजित किया जाएगा