Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर 56 की पुलिस ने घर से बाहर बुलाकर गोली मारने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-58 निवासी पवन ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके भतीजे संदीप की मोनू व तुषार के साथ कहा सुनी हुई थी। जिसकी रंजिश रखते हुए 27 जुलाई को मोनु अपने साथी ओमकार के साथ उनके घर के बाहर आया और उसके भतीजे संदीप को आवाज देकर बुलाया। जब संदीप उनके पास गया तो मोनु ने संदीप पर गोली चला दी। जब शिकायतकर्ता का भतीजा पंकज उनको पकडने के लिए पीछे भाग तो आरोपियों ने पकंज पर भी फायर किया और वहां से भाग गये। संदीप को पसली में एक गोली लगी।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए राजीव कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र उर्फ अजय को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्ष राजीव कॉलोनी में रहते हैं। आरोपी के बेटे व पीड़ित संदीप की कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने अपने बेटे तुषार व मोनु के साथ मिलकर संदीप को सबक सिखाने के लिए प्लान बनाया और संदीप की रेकी की। जिसके आधार पर आरोपी मोनू ने अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया।

