March 29, 2024

प्रेम प्रसंग के चलते की 11वीं के छात्र की हत्या, मामला दर्ज

Faridabad/Alive News : शुक्रवार सुबह एक युवक का शव खेड़ी पुल थाना क्षेत्र स्थित आगरा नहर के पास झाड़ियों में मिलने के बाद आस पास क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान हरकेश कॉलोनी निवासी -19 वर्षीय ऋषि कुमार के रूप में हुई है। युवक 11वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस के अनुसार छात्र की हत्या प्रेस प्रसंग के चलते की गई है और पुलिस को युवक के शरीर पर चार गोली लगने के निशान भी मिले हैं।

वहीं गांव मवई निवासी निगम पार्षद बिजेंदर शर्मा के पिता महेंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह घूमने के लिए आगरा नहर के साथ बनी सड़क से टीटू कॉलोनी की तरफ जा रहे थी। पुलिस ने देखा कि कठपुला पुल के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर नुकीले हथियार व गोली के निशान बने हुए थे।

वही सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। थाना खेड़ी पुल प्रभारी योगविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हरकेश नगर निवासी ऋषि कुमार के रूप में हुई है। मृतक 11वीं कक्षा का छात्र था और मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। चाचा के घर पर रहता था। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। करीब तीन से चार लोगों ने मिलकर युवक की हत्या की है। युवक को चार गोलियां मारी गई हैं। जिसमें से एक उसके सिर में, दो छाती व एक पैर में लगी है। इसके अलावा मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के भी निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।