Faridabad/Alive News: दिल्ली–मथुरा नेशनल हाईवे पर अजरोंडा चौक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। यह घटना कुछ देर पहले की बताई जा रही है। गनीमत रही कि कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले कार के बोनट से घना धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही क्षणों में आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। घटना के चलते नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार को भारी नुकसान पहुंच चुका था।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीटिंग को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजरोंडा चौक के पास चलती कार में लगी आग, चालक सुरक्षित

