Faridabad/Alive News: सेहतपुर सूर्या कॉलोनी में मंगलवार सुबह लगभग एक 20 वर्षीय महिला का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतका की पहचान शालू के रूप में हुई है, जिसका करीब 8-9 महीने पहले विकास से प्रेम विवाह हुआ था। जानकारी के अनुसार, महिला का पति डिलीवरी का काम करता है और करीब डेढ़ महीने बाद सोमवार रात घर लौटा था। पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था और तलाक की बात भी हो रही थी।
घटना के समय घर में महिला के परिजन मौजूद थे। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

