March 13, 2026

एक ऐसा पेड़ जिसे काटने पर निकलता है खून

पेड़ों में भी जान होती है। वो भी सांस लेते हैं, लेकिन अक्सर पेड़ काटते वक्त लोग इस बात को भूल जाते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि किसी ने पेड़ काटा और पेड़ से खून की धारा बहने लगे तो क्या होगा? हैरान मत होइए…बात सौ प्रतिशत सच है।

दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले इन खास पेड़ों को काटने पर उनमें से लाल खून बहने लगता है। लोग पेड़ से निकलते खून को देखने दूर-दूर से आते हैं। अगर इस पेड़ की कोई डाल गिर जाए या फिर उसका तना कोई काट दे तो पेड़ से खून की धारा बहने लगती है, जो देखने में बिल्कुल इंसानी खून जैसी होती है। दक्षिण अफ्रीका में पाए जाना वाले इस अनोखे पेड़ को कई नामों से जाना जाता है। लोग इस पेड़ को किआट मुकवा, मुनिंगा और ब्लडवुड ट्री के नाम से जानते हैं। इस पेड़ की सबसे अनोखी बात यहीं है कि अगर इस पेड़ को कहीं से भी काटा जाए तो इससे खून निकलने लगता है। ब्लडवुड ट्री के नाम से दुनियाभर में मशहूर ये अनोखा पेड़ वनस्पति की बाकी प्रजातियों से अलग है। इसकी बनावट भी बाकी पेड़ों से भिन्न होती है।

ब्लडवुड ट्री को काटे जाने पर उससे गहरे लाल रंग का तरल पदार्थ बहने लगता है, जो देखने में बिल्कुल खून जैसा होता है। इस पेड़ की लंबाई 12 से 18 मीटर की होती है। पेड़ के ऊपर पड़ों और टहनियों का आकार ऐसा होता है मानो छतरी लगी हो। ब्लडवुड ट्री में घने पत्ते और पीले रंग के फूल खिलते हैं।