October 3, 2024

डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया दिवाली उत्सव

Faridabad/Alive News: डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी स्कूल में दीपावली का पर्व बड़ा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा तीसरी से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदन चौपाई गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी प्रतिभागियों ने तुलसीदास द्वारा कृत रामचरितमानस पर बहुत ही सुंदर तरीके से झांकियों सहित चौपाइयां प्रस्तुत की। ऋग्वेद सदन द्वारा बालकांड की, सामवेद सदन द्वारा अयोध्या कांड की अथर्ववेद सदन द्वारा सुंदरकांड की तथा सदन के द्वारा लंका कांड की चौपाइयां प्रस्तुत की सभी की प्रस्तुति अत्यंत मनमोहक थी। इस प्रतियोगिता में सामवेद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं दूसरी ओर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमे प्रतिभागियों ने अपने अपने निर्धारित विषय पर बहुत ही सुंदर रंगोलियाँ बनाई। प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की प्रेरणा देने हेतु दो लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई तथा कार्यक्रम के समापन में बहुत ही मनभावन नृत्य विद्यार्थी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया।