October 2, 2024

नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन

Faridabad/Alive News : नगर निगम के हजारों सेवानिवृत कर्मचारी नगर निगम प्रशासन के वित नियंत्रक और लेखा अधिकारी के द्वारा उम्रदराज वयोवृद्ध हो चुके सेवानिवृत अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति अपनाए जा रहे उदासीन रवैये को लेकर बेहद दुःखी है। इन कर्मचारियों ने इन अधिकारियों के उक्त रवैये के विरोध में आज निगम मुख्यालय में स्थ्ति म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन के कार्यालय के सम्मुख एक सभा का आयोजन किया और फिर निगम प्रशासन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए निग्मायुक्त जितेन्द्र दहिया से उनकी निहायत जायज समस्याओं का निदान करने की मांग की।

नगर निगम सेवानिवृत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एस.बी. अग्रवाल ने शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन के रोष प्रदर्शन किया। वहीं रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेता यू.एम.खान और वरिष्ठ कर्मचारी नेता रतन लाल रोहिल्ला ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए निगम की लेखा शाखा के अधिकारियों व नीलम बाटा रोड़ स्थित केनरा बैंक के प्रबंधन पर नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों व फैमली पैंशनरों जानबू-हजयकर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के हजारो रिटायर्ड कर्मचारियों की सातवें वेतन आयोग के अनुसार जनवरी 2016 से पैंशन की रिफिक्शेसन नहीं की गई है।

जिनके परिणामस्वरूप इन वरिष्ठ नागरिकों को पैंशन का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। इसी प्रकार हजारों रिटायर्ड कर्मचारियों के एल.टी.सी. के बिल कूड़े में डाले हुए हैं। यही हाल चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का है। इन नेताओं ने कैनरा बैंक की नीलम बाटा रोड़ स्थित शाखा के प्रबंधन पर भी कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि खाताधारक सेवानिवृत कर्मचारियों के पास बुक जारी नहीं की जा रही है, अनूप-संजय कर्मचारियों को अंगूठे की वेरिफिकेय़न के नाम पर इधर उधर
दौड़ाया जाता है।

खान व रोहिल्ला ने चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम के रिटायर्ड
कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण शीघ्र नहीं किया गया तो ये वरिष्ठ नागरिक नगर निगम प्रशासन और केनरा बैंक प्रबंधन के विरूद्ध आंदोलन शुरू कर देंगे, जिसकी घोषणा फरीदाबाद नगर निगम रिटायर्ड कर्मचारी संघ के बहुत जल्दी आयोजित किये जाने वाले विशाल सम्मेलन में कर दी जायेगी।