October 1, 2024

अब 24 घंटे में आएगी यौन उत्पीड़न और पोक्सो मामलों की डीएनए रिर्पोट

New Delhi/Alive News : यौन उत्पीड़न और पोक्सो से जुडे मामलों की डीएनए की रिपोर्ट के लिए अब लोगों को 72 घंटे इंतजार नही करना होगा। क्योंकि अब यह रिपोर्ट महज 24 घंटे के भीतर लोगों को मिल जाएगी। डीएनए रिपोर्ट जल्दी मिलने से पुलिस प्रशासन को जांच में मदद मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, रोहिणी में उन्नत डीएनए परीक्षा सुविधा का उद्घाटन किया। यह लैब आधुनिक मशीनों से लैस है जो अब 24 नमूनों को एक साथ संसाधित कर सकती है। यह 72 घंटों की जगह 24 घंटों में विश्लेषण रिपोर्ट दे देगी। यह अतिरिक्त 93 स्टाफ द्वारा संचालित होगी, जिनकी भर्ती हाल ही में एलजी द्वारा स्वीकृत की गई है।

इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि एफएसएल मामलों को समय पर और सटीक निपटान के साथ रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब यहां आए थे तो पता चला था कि रिपोर्ट आने में 9 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने पोक्सो और यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों को देखते हुए अतिरिक्त सतर्क पुलिसिंग सुनिश्चित करने की बात कही।

नहीं होगा लोगों का हस्तक्षेप
उपराज्यपाल ने फोरेंसिक परीक्षाओं में पूर्ण सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रौद्योगिकी सक्षम प्रणालियों को स्थापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधा के माध्यम से मानव हस्तक्षेप में कमी आएगी।

न्याय में नहीं होगी देरी
उपराज्यपाल ने कहा कि हत्या, हत्या के प्रयास, यौन उत्पीड़न, पोक्सो सहित 2500-3 तीन हजार मामले हैं। जैविक और सीरोलॉजिकल परीक्षाएं और डीएनए टाइपिंग में तेजी के बाद अब अदालतों में सुनवाई में देरी नहीं होगी। इससे केस का निपटान जल्द होगा।