September 26, 2026

एटीएम फ्रॉड मामले का आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : पुलिस ने एटीएम फ्रॉड मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी जोनी पलवल के गांव घाघोट का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को एटीएम से फ्रॉड कर पैसे निकालने के मामले में अपने सूत्रो से प्राप्त सूचना से बल्लबगढ़ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के तीन साथी मुस्तकिम, हनिफ और शाकील को पहले ही गिरफ्तरा कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।