June 13, 2026

फरीदाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल उर्फ नानू निवासी पर्वतीय कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली में सपा सेंटर में नौकरी करता है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बदरपुर बॉर्डर से थाना कोतवाली के चोरी के मुकदमे में चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आदतन चोरी करने का अपराधी है आरोपी पर पूर्व में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। जिनके लिए आरोपी जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।