September 16, 2026

सीएम के हेलीकॉप्टर से टकराया पक्षी, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Lucknow/Alive News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी रविवार सुबह 9 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन पहुंचे और हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करा दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में बर्ड हिट हो गया। जिसके कारण हेलीकॉप्टर वापस आ गया। अब राजकीय विमान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।