October 29, 2026

अवैध हथियार रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को पुलिस ने सेक्टर 8 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ की शिव कॉलोनी में रहने वाले रोहित के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने आरोपी को नाईट डोमेनेशन के दौरान अवैध हाथियार सहित थाना सेक्टर 8 क्षेत्र से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 8 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।