September 16, 2026

अवैध नशा तस्करी करने वाला धरा

Faridabad/Alive News : ऊंचा गांव टीम ने अवैध नशा तस्करी करने वाले आरोपी को दबोचा है। संबंधित मामले की पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन फरीदाबाद के आजाद नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान सिही गेट पर आरोपी पुलिस को देख कर भागने लगा पुलिस ने मौके पर आरोपी को काबू कर लिया और आरोपी के कब्जे से 29 नशे के इंजेक्शन बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी बल्लभगढ़ में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।