September 14, 2026

19 वर्षीय गुमशुदा लड़की को किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच कैंट की टीम ने एक 19 वर्षीय गुमशुदा लड़की को तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया है। संबंधित मामले की जानकारी देते हुए पुलिस पर्रवक्ता ने बताया कि बल्लभगढ़ में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की अपने परिवारवालों के साथ किसी बात को लेकर नाराज थी। जिसके कारण वह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसकी सूचना लड़की के परिवारवालों ने थाना सिटी बल्लभगढ़ में 23 मई को दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लड़की की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।

लड़की की गुमशुदगी का मामला क्राइम ब्रांच कैट की टीम को मिला। जिस पर कार्रवाई करते हुए कैट टीम ने लड़की को बल्लभगढ़ के विजयनगर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सूचना देकर बुलाया और लड़की को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया।