September 16, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में किया जाएगा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन

Faridabad/Alive News : आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 5 जून रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा रविवार 5 जून सुबह नौ बजे एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल सेक्टर 12 फरीदाबाद में इस राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सभी विधायक गण और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड ग्राउंड में पौधारोपण किया।

उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह दिन प्रकृति के महत्व और इसके संरक्षण पर जोर देता है। हमारी प्रकृति को सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में यह दिन मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को समर्पित एक दिन है। यह विभिन्न समाजों और समुदायों के लोगों को उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने के साथ-साथ पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को विकसित करने में सक्रिय एजेंट बनने के लिए प्रोत्साहित करता है।