March 13, 2026

अवैध हथियार से लूट करने वाले आरोपी को दबोचा

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक अवैध हथियार से लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान ओल्ड फरीदाबाद की बाढ़ मोहल्ला में रहने वाले विजय के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर ओल्ड मीट मार्केट से अवैध हथियार सहित काबू किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने खर्चे के लिए एक परचून की दुकान चलाता है। आरोपी पहले भी अवैध हथियार के साथ लूट जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। लूट के मुकदमों में आरोपी पहले जेल जा चुका है। आरोपी पहले शराब बेचने का काम करता था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।