September 12, 2026

150 किलोमीटर साइकिल राइडिंग को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Faridabad/Alive News: लक्ष्य रेडोनियर ने 150 किलोमीटर साइकिल राइडिंग का आयोजन किया। यह आयोजन विग्स आन व्हील्स, सेक्टर-10, फरीदाबाद में सम्पन्न हुआ। यह एक अंतरराष्ट्रीय राइड थी जो कि आडेक्स इंडिया और आडेक्स क्लब पेरिसियन, फ्रांस से अधिकृत साईकिल प्रतियोगिता है।

साईकिल राइडिंग को जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव व निवर्तमान पार्षद धनेश अदलक्खा ने हरी झण्डी दिखाकर मथुरा उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया। उपस्थित साईकिल राईडरों को सम्बोधित करते हुए जिला जितेन्द्र यादव ने कहा कि साईकिलिंग करने से एक तो आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है साथ ही साथ पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता है।

वह भी एक राईडर है, प्रत्येक बुधवार को वह तथा उनके अधिकारी साथी पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए साईकिलिंग कर सैक्टर-12 कार्यालय पहुंचते है। इस मौके पर भव्य कौशिक और सतीश कुमार अदलक्खा जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव व निवर्तमान पार्षद धनेश अदलक्खा का बुक्के देकर स्वागत किया।