September 19, 2026

मानव संस्कार स्कूल ने मां शैलपुत्री की पूजा के साथ की नये सत्र और नव वर्ष की शुरुआत

Faridabad/Alive News: धीरज नगर स्थित मानव संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रबन्धन शिक्षकगण और विधार्थियो द्वारा हिंदू नववर्ष तथा नये सत्र की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ दिवस पर मां शैलपुत्री की पूजा और आरती के साथ की गई।

इस शुभ अवसर पर मानव संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रबंधक योगेश शर्मा ने हिंदू नव वर्ष के प्रारंभ और इसके इतिहास तथा महत्व के बारे में स्कूल के विद्यार्थियों को बताया और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रमा कौल ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में महामारी का प्रकोप पूरी तरह खत्म हो जाए। क्योंकि स्कूल बंद होने से इसका सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ता है। पूजा के बाद अंत में सभी में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।