March 12, 2026

अगर आप भी रहते हैं फरीदाबाद में और खाते हैं टाटा नमक तो पढ़िए यह खबर

Faridabad/Alive News: फ़रीदाबाद पुलिस ने सेक्टर-17 प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की टीम ने तीन नकली टाटा नमक बेचने वाले आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपी आयुष फरीदाबाद के सेक्टर 88, उदित ओल्ड फरीदाबाद, आरोपी महेंद्र फरीदाबाद की भारत कॉलोनी के रहने वाले है।

तीनो आरोपियो को टाटा कम्पनी के कर्मचारी की सूचना पर नकली टाटा नमक मार्का बेचने के आरोप में 1925 नकली टाटा नमक थेली सहित भारत कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

आरोपियो के खिलाफ थाना खेडी पुल में ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी टाटा नमक का नकली मार्का लगा कर नमक बेच कर लोगो को ठगते थे। तीनो आरोपियो को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।