May 3, 2024

कर्मचारियों ने दो घंटे सांकेतिक धरना देकर जताया आक्रोश

Faridabad/Alive News: अकारण और बिना नोटिस के सहायक लाइनमैन के निकाले जाने के विरोध में 24 दिसंबर से कर्मचारियों का प्रदर्शन आज भी जारी है। गुस्साए बिजली कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन की अग्रिम कड़ी में आज हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनरतले भारी संख्या में दफ्तर पर बिजली कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया और मैनेजमेंट के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

जिसमे बल्लभगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया की सबडिवीजन सब अर्बन सेक्टर-58 के सबयूनिट प्रधान सत्यप्रकाश चौहान की अध्यक्षता में बिजली निगम के एसडीओ सहित निगम मैनेजमेंट के खिलाफ कर्मचारियों ने लामबन्द होकर जोरदार नारे लगाये। प्रदर्शन में कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनके सहयोगी साथी की नौकरी पर लिया जाता है। तब तक विरोध स्वरूप कर्मचारियों का यह प्रदर्शन दिन-ब-दिन जारी रहेगा।

फिर चाहे इसके लिये आगामी रणनीति ही क्यों ना तैयार कर इस विरोध को आगे बढ़ाया जाए। अभी कर्मचारी शान्तिपूर्ण तरीके से इस विरोध के प्रदर्शन को कर जता रहे हैं। निगम मैनेजमेंट इनके धैर्य की परीक्षा ना ले अन्यथा कर्मचारी अपनी हर कुर्बानी देने के लिए मजबूर होगा। कर्मचारियों द्वारा जारी विरोध प्रदर्शन के इस मौके पर काफी संख्याबल में बिजली कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल रहे।