October 29, 2026

ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

New Delhi/Alive News : दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार तड़के ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के कई दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नोएडा सेक्टर-75 के गोल्फ सिटी सोसाइटी की है। जहां आधा दर्जन दुकानों में आग लग गई है। पुलिस के अनुसार आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीं आग के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।