March 10, 2026

बहादुरगढ़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, लखनऊ में धारा 144 लागू

Chandigarh/Alive News : संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने देशव्यापी रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है, शाम चार बजे तक रेल यातायात बाधित रहेगा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ चुके हैं। लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। कई जगह किसान नेताओं को नजरबंद किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार नॉर्दन रेलवे का संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आंदोलन पर बयान आया है। उत्तर रेलवे सीपीआरओ ने बताया कि अबतक 30 जगहों पर रेल रोको आंदोलन का असर दिखने लगा है। वहीं 8 ट्रेनों को रेगुलेट करना पड़ा है। 

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से आज रेल रोको आंदोलन की घोषणा के बाद रुड़की में पुलिस के साथ जीआरपी भी अलर्ट पर है।