May 2, 2024

लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Alive News : थाना सेक्टर-31 में एक व्यक्ति ने देर रात्रि थाना आकर यह सूचना दी कि उनकी पुत्री किसी बात से नाराज होकर घर से बिना बताये कहीं चली गई है।

लड़की के पिता की शिकायत पर एएसआई भूपेंद्र के नेतृत्व में टीम गठित कर लड़की को ढूँढने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस टीम के सदस्यों ने गुप्त सूत्रों व तकनीकी माध्यमों के आधार पर कड़ी मशक्कत करते हुए लड़की को फरीदाबाद एरिया से बरामद कर लिया है।

परिजनों के सामने पुलिस ने उससे बिना बताये घर से जाने का कारण जानना चाहा तो लड़की ने बताया कि उसके अभिभावक उसकी भावनाओं का सम्मान नही करते हैं। इसी बात से वह नाराज होकर घर से चली गई थी।

एसआई भूपेंद्र ने लड़की के बाल कल्याण समिति के सम्मुख बयान कराएं। उसके बाद बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करके सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद लड़की को उसके पिता के हवाले कर दिया है।