March 13, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में एक युवक लापता

Palwal/Alive News : शहर थाना क्षेत्र से एक युवक रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गया। पुलिस ने युवक के पीड़ित भाई की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी उपदेश के अनुसार पलवल के ऐकता नगर निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई संजीव कुमार उर्फ बबली गत 17 जून को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गया। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।