March 12, 2026

सर्व धर्म के साथ मनाया जायेगा क्रिसमस पर्व: पादरी लाजर रंजीत सेन

Faridabad/ Alive News: आई. पी. सी. चर्च आगामी 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व सर्वजाती के लोगों के साथ मानाने का फैसला किया है। यह पर्व आशियाना अपार्टमेंट सेक्टर 62 बल्लभगढ़ में मुस्लिम हिंदू व ईसाई भाई मिलकर मनाएंगे। आई. पी. सी. चर्च के पादरी लाजर रंजीत सेन व भाजपा ओबीसी मोर्चा आदर्श नगर मंडल के अध्यक्ष फकरूद्दीन शाह 25 दिसंबर को आनंद व शांति का उत्सव के रूप में क्रिसमस मना कर शांति सद्भावना व भाईचारे का संदेश देंगे। उक्त जानकारी मीडिया से साझा करते हुए पादरी लाजर रंजीत सेन ने कहा कि इस अवसर पर उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल, बल्लभगढ़ के विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष इकबाल जैलदार और जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी सभी मंडलों वह मोर्चा के अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य आरडब्ल्यूए तथा जिले के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।