September 16, 2026

अब स्कूल प्रेयर में नहीं बजा गायत्री मंत्र तो विभाग करेगा कार्यवाही

Snapla/Alive News : सरकारी स्कूलों में अब सुबह की प्रार्थना गायत्री मंत्र से शुरू होगी तो समापन राष्ट्रगान से होगा। शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। सभी स्कूलों में एक जैसी प्रार्थना कराई जाएगी। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित आदेश जारी करते हुए प्रार्थना की ऑडियो भी भेजी है।

अब तक स्कूलों में स्कूल संचालक बच्चे अपने-अपने हिसाब से अलग अलग प्रार्थना करते थे। इसके अलावा गायत्री मंत्र का पाठ भी सभी स्कूलों में नहीं किया जाता था। शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट का कहा है कि आदेश मिलने के बाद सभी स्कूलों ने आदेशों का पालन करना शुरू कर दिया है। गायत्री मंत्र के साथ प्रार्थना शुरू कर दी गई है।