May 6, 2024

छात्रों ने ली शपथ, नारी का सदैव करेंगे सम्मान

Faridabad/Alive News : कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत मानव संस्कार पब्लिक स्कूल में ‘महिला दिवस’ धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों व विद्यालय की अध्यापिकाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

इस मौके पर स्कूल के एम.डी. योगेश शर्मा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी तू महान है, तेरा भी अभिमान है, शक्ति का तू रूप है, तुझ में भी भगवान है नारी तू महान है।

उन्होंने कहा आज की महिलाएं पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है, हम स्त्रियो के आत्मबल, साहस व त्याग को कभी नही भूल सकते। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है, फिर चाहे वो राजनीति, शिक्षा, खेल या अभिनय का क्षेत्र हो हर जगह अपनी एक छाप छोड़ी हुई है।

विद्यालय में महिलाओं के सम्मान को बनाए रखने के लिए सभी ने एक साथ शपथ ली कि हम हमेशा नारी का सम्मान करेंगे।