October 30, 2026

शहर के खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाना जरूरी : वासुदेव

फरीदाबाद : आज सैक्टर-10 में चल रहे जवाहर क्रिकेट क्लब के 20-20 टूर्नामेंट के जवाहर क्रिकेट क्लब और डीसीए क्लब सैक्टर-16 के बीच क्वाटर फाईनल मैच का उद्धघाटन मुख्यातिथि सैक्टर 7-10 शक्ति मार्किट एसोसिएशन के प्रधान वासदेव अरोड़ा ने किया जिसमें बेटी बचाओ अभियान के चेयरमैन व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र भी उपस्थित थे। सबसे पहले टूर्नामेंट के आयोजक मुकेश मलिक व उनकी टीम के सदस्यों ने वासदेव अरोड़ा और हरीश आज़ाद का फूल मालाओं से स्वागत किया और उसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ीयों से हाथ मिलाकर टॉस करवाकर मैच का उद्वघाटन किया। मलिक ने कहा कि वासदेव अरोड़ा जी एक अच्छे समाजसेवी हैं और उनका यहां उपस्थित होना सौभागय की बात है। इस मौके पर वासदेव अरोड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारे शहर के खिलाड़ीयों का उत्साह बढ़ाते हैं। हरीश आज़ाद ने कहा कि इससे हमारे शहर के युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है ।