July 24, 2026

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने 7 साल में पहली बार बढ़ाईं ब्याज दरें

वॉशिंगटन : अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने करीब सात सालों की रिकॉर्ड गिरावट के बाद ब्याज दरों में इजाफा किया है। लेकिन इससे संकेत मिल रहे हैं कि अर्थव्यवस्था के और मजबूत होने और मुद्रास्फीति में बढ़ोत्तरी से भविष्य में ब्याज दरों में इजाफे काफी धीमी रफ्तार से होने की संभावना है।

फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख दर में 0.25 फीसदी का इजाफा कर इसे 0.5 फीसदी कर दिया है। इससे पहले करीब सात साल तक यह दर शून्य के करीब थी, जिसकी शुरुआत 2008 के वित्तीय संकट के समय हुई थी। दर में किए गए इस इजाफे से उपभोक्ताओं और व्यापारिक संस्थाओं को कुछ कर्ज पर थोड़ी ज्यादा दरें चुकानी पड़ सकती हैं।