Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-56 और एवीटीएस सिकरोना की टीमों ने की है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दीपक निवासी गांव तिगांव को आईएमटी बल्लभगढ़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
वहीं, अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने थाना सेक्टर-17 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के एक अन्य मामले में शोएब निवासी गांव धौज को सिकरोना नाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस प्रकार पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

