Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी मनीष तोमर के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 27 नवंबर को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीष तोमर के पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सेक्टर-63 से काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बीसीए पास है और एक निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता है।

