November 26, 2026

बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

​Faridabad/Alive News: वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा बॉर्डर टीम ने थाना सेक्टर-08 क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

​पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-03 निवासी मनीष ने 19 मई 2026 को थाना सेक्टर-08 में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने आरोपी कुलदीप को सेक्टर-37 स्थित बाईपास रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी श्याम कॉलोनी, सेहतपुर, फरीदाबाद का रहने वाला है।

​पुलिस ने आरोपी के पास से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।