November 25, 2026

रात का पारा 11 डिग्री पर, दिन में धूप से मिल रही राहत

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को अभी सर्दी से राहत मिल रही है। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। सुबह और शाम के समय ठंड महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में धूप के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ रही है।