November 20, 2026

क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने 3.100 किलोग्राम गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक आरोपी को 3 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 19 नवंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गांजे सहित काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया यादव निवासी गांव बरही पट्टी निरजाना निवासी सरस्वती कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिहार से ट्रेन के जरिए गांजा लेकर फरीदाबाद पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले भी गांजा उपलब्ध करवाने से संबंधित दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।